मथुरा। वृंदावन क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेली गई मथुरा लीजेंड कोऑपरेटिव लीग-2026 की ट्रॉफी आकृति लायंस ने जीत ली। फाइनल में आकृति लायंस ने 360 रेडकैप्स को 65 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आकृति लायंस ने 212 रन का लक्ष्य रखा, जवाब में 360 रेडकैप्स की टीम 147 रन पर ऑलआउट हो गई।
आकृति लायंस के कप्तान एडवोकेट विपिन चौधरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की ओर से राकेश चाहर ने 58, शिवम अग्रवाल ने 44, मोहित पांडे ने 43, राहुल शर्मा ने 31 और अनुज कुमार ने 21 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 360 रेडकैप्स की टीम 147 रन पर सिमट गई। अनुज कुमार को लीग का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और राहुल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया। टीम के कोच जेपी दुबे ने जीत पर खुशी जताई। टीम में उपकप्तान उप निरीक्षक विजय चौहान के अलावा मनीष यादव, अमर पोरवाल, देव उपाध्याय, सुमित यादव, दीपू शर्मा, कपिल गोस्वामी, एडवोकेट राहुल गौर और श्रीकांत मिश्रा शामिल रहे।
निर्णायक की भूमिका असलम, अमन सिसोदिया और मनीष राजपूत ने निभाई। पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि गोपाल भूमि के निदेशक विजय राजपूत, आकृति ग्रुप के चेयरमैन केके गौतम, पार्षद ठाकुर तेजवीर सिंह, मनीष सिसोदिया, मनोज शर्मा और सुशील चौधरी मौजूद रहे। वृंदावन क्रिकेट अकादमी के निदेशक लोकेश तोमर ने कहा कि क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। केआरपीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय ने कहा कि क्रिकेट में भारत ने विश्व स्तर पर पहचान बनाई है।