फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में निकला अजगर, मचा हड़कंप

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में निकला 10 फुट लंबा अजगर। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। जिला संयुक्त चिकित्सालय के आवासीय क्षेत्र में शनिवार रात को अजगर निकल आया। वन कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद टॉर्च की रोशनी में अजगर को पकड़ कर धौरेरा खादर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 11 बजे अस्पताल परिसर में अजगर निकल आया। अजगर को देख वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने शोर मचाकर आसपास रहने वाले लोगों, डॉक्टरों, रोगी व तीमारदारों को सचेत किया साथ ही वन अधिकारी को सूचित किया।
मौके पर वन विभाग के कर्मचारी प्रेम सिंह व दो अन्य साथियों की टीम ने अजगर को पकड़कर धौरेरा खादर के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन दरोगा ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि करीब 10 फुट लंबा अजगर जिला संयुक्त चिकित्सालय में निकला था। जिसे वन विभाग की टीम ने पकड़ कर सुरक्षित यमुना किनारे धौरेरा के जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें