फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाखार, अंतापाड़ा और सराय में पुलिस ने खंगालीं घर की छतें

विज्ञापन
फोटो 3+4+5 अंबाखार और अंतापाड़ा में हुए पथराव के बाद घरों की तलाशी लेती पुलिस। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। शनिवार की रात कोतवाली पुलिस पर हमले के बाद रविवार को पीएसी के साथ पुलिस बल ने अंबाखार, अंतापाड़ा और सराय में घरों की छतों को खंगाला। करीब दो घंटे तक पुलिस की गाड़ियों के सायरन गूंजते रहे। हालांकि पुलिस को इस सर्च ऑपरेशन में हाथ कुछ खास नहीं लगा।
विज्ञापन

अंबाखार में शराब को लेकर एक नवंबर को दो पक्षों में पथराव हुआ था। दो नवंबर की रात दबिश को गई तो पुलिस पर भी पथराव करके हमला बोल दिया गया। हमले में दरोगा आनंद कुमार, दरोगा चंद्रशेखर, मुख्य आरक्षी नारायण, आरक्षी पीतांबर और पीआरडी जवान राजकुमार घायल हो गए थे।
अन्य थानों का फोर्स आता, उससे पहले हमलावर भाग खड़े हुए। दरोगा आनंद कुमार की तहरीर पर मोगली, मनोज, रोहित, शैलेष, उदय, शिवा, तरुण, गौरव, रुपेश, सप्पा, सुनील, मुनेश, हरीश, दीपक, तोता, मोटा और 150 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि रुपेश और गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पहले दिन पुलिस होती सख्त, नहीं होता पुलिस पर हमला
कोतवाली पुलिस की हीलाहवाली के कारण ही अंतापाड़ा में पुलिस पर पथराव करके हमला किया गया। अगर पहले ही दिन सख्त कार्रवाई हो गई होती तो हमलावर ऐसा कदम उठाने में 10 बार सोचते। पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते हमलावरों के हौंसले बुलंद हो गए। पुलिस के एक अफसर ने भी कोतवाली पुलिस की हीलाहवाली पर नाराजगी जताई है। हिदायत दी गई है कि अगर लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई होगी। सीओ सिटी राकेश कुुमार ने बताया कि बवालियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें