फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य, संगीत व कला के बीच रंगोत्सव का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
मथुरा। रंगोत्सव में असम का लोकनृत्य प्रस्तुत करते वहां के कलाकार। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। गंगा लोक कल्याण सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रकल्प बांसुरी के द्वितीय रंगोत्सव का शुभारंभ नृत्य, संगीत व नाटक की त्रिवेणी के बीच हुआ। वृंदावन शोध संस्थान के ऑडिटोरियम में विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और बांकेबिहारी जी के चित्रपट पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ आध्यात्मिक गुरु अनुराग कृष्ण पाठक, पार्षद राधा कृष्ण पाठक, मुख्य अतिथि कमल किशोर वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि डॉ. सतीश चंद्र दीक्षित ने किया। शुरुआत में गोपी कृष्ण कला मंच बड़ौदा की कलाकार श्रेया सक्षम ने सरस्वती वंदना की। तक्षशिला नृत्य महाविद्यालय असम ने कृषि आधारित परंपरागत समूह नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को मोह लिया।
असम के दुआमका कृष्टि संघ ने हाल ही में राज्य के लोक नृत्य में शामिल सातरीय समूह नृत्य की मनोरम प्रस्तुति दी। बंजारा डांस एकेडमी ने राजस्थानी लोक समूह नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कार्यक्रम में गुजरात, मणिपुर, झारखंड के कलाकारों ने एकल नृत्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत अभय वशिष्ठ ने किया। कार्यक्रम विवरण अतुल श्रीवास्तव ने दिया। मंच व्यवस्था प्रेम कौशिक ने संभाली व मंच संचालन विवेक आचार्य ने किया। संस्थान के निदेशक विनय गोस्वामी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। सुषमा अग्रवाल, शारदा हरलालका, सारिका खंडेलवाल, सीता अग्रवाल, राधा गोस्वामी, मोहन लाल शर्मा, रजत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें