फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शहीदों की कहानी’ ने नम कर दी आंखें

Wed, 05 Oct 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अग्रसेन मेले का दूसरा दिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीअग्रवाल सभा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अग्रसेन मेले के दूसरे दिन अग्रवाल सभा की महिला समिति के तत्वावधान में महारानी माधवी दिवस मनाया गया। विभिन्न सांस्कृतिक, रंगारंग और देशभक्ति के रस में पगे कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


माधवी दिवस का शुभारंभ आईएएस माला अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, लता अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष वंदना बंसल, स्वागत मंत्री सुनीता अग्रवाल आदि ने महालक्ष्मीजी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया। अतिथियों का स्वागत उषा अग्रवाल, रजनी तायल, मंत्री कुमकुम अग्रवाल आदि ने दुपट्टा, बैज और स्मृति चिन्ह देकर किया। 

मंचीय प्रस्तुति में ‘इफेक्ट ऑफ  सोशल मीडिया’ लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई। मीडिया प्रभारी आशीष गर्ग सुपारी वाले और मयंक अग्रवाल ने बताया कि ‘नवशक्ति’ के माध्यम से दुर्गा के नौ रूपों के प्रत्यक्ष दर्शन कराए। प्रस्तुति ‘टिनी टौट्स’ एक मूक अभिनय रही। ‘शहीदों की कहानी’ के माध्यम से क्रांतिकारियों और शहीदों के बलिदान से अवगत कराया। 
विज्ञापन


प्रतिभाशाली शिक्षिका सम्मान सरोज अग्रवाल को शॉल, 5100 रुपये, चेक और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। 15 वरिष्ठ माताओं का सम्मान शॉल ओढ़ाकर किया गया। संचालन आशा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, मूलचंद गर्ग, शशिभानु गर्ग ने किया। मेला की व्यवस्थाएं मुख्य संयोजक अंशुल गर्ग, महावीर मित्तल, शैलेष अग्रवाल आदि देख रहे हैं। मेला में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष डॉ. श्यामसुंदर बंसल, प्रधानमंत्री रवि मास्टर, जयंती के मुख्य संयोजक अशोक कुमार टैंटीवाल, कृष्णमुरारी सर्राफ, महेश अग्रवाल, मोहन गुरु, संजय, अतुल हार्डवेयर आदि मौजूद थे।

आज होगा समापन
अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी आशीष गर्ग सुपारी वाले और मयंक अग्रवाल ने बताया कि पांच अक्तूबर को पांच दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव और तीन दिवसीय अग्रसेन मेला का समापन होगा। समापन समारोह का मुख्य आकर्षण सुविख्यात कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह टंडन और ट्रेडिशनल पार्ट ऑफ कथक के द्वारा राम की शक्ति पूजा-ए-डांस की अति सुंदर प्रस्तुति रहेगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें