आगरा में ताजगंज पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार करने और तीन नाबालिगों को अभिरक्षा में लेने का दावा किया है। आरोपियों से सात बाइक और एक स्कूटी समेत चोरी का सामान बरामद हुआ है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ताजगंज पुलिस ने सर्विलांस सेल और एसओजी नगर जोन की मदद से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। हालांकि, डीसीपी सिटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस समय नाटकीय मोड़ आ गया, जब एक आरोपी ने अपना मास्क उतारकर खुद को निर्दोष बताया। रोते हुए बोला- वह लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहा है, पुलिस उसे लाइब्रेरी से उठा लाई है।
विज्ञापन
Trending Videos
यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। उधर, आरोपी के रोने और खुद को छात्र बताने पर पुलिसकर्मी उसे तत्काल वहां से ले गई। मामले पर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आरोपी के दावे निराधार हैं। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई है और उसकी संलिप्तता के पुख्ता तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्य पुलिस के पास हैं।
मास्टर चाबी से खोलते थे लॉक
डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि गैंग के सदस्य बेहद शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम देते हैं। गिरोह में शामिल नाबालिग साथी पहले भीड़भाड़ वाले स्थानों, मॉल और शादी समारोहों के बाहर खड़े वाहनों की रेकी करते हैं। इसके बाद मुख्य आरोपी अपने पास मौजूद मास्टर चाबियों को बारी-बारी से लगाकर बाइक का लॉक खोलते और वाहन लेकर भाग जाते हैं। चोरी के वाहनों को अलग-अलग निजी स्थानों पर छिपाया जाता था।
पकड़े जाने वालों में शक्तिमान भी
पुलिस ने 24 नवंबर को एडीए हाइट्स के सामने सुनसान रास्ते से एत्माद्दौला के यमुना ब्रिज क्षेत्र निवासी अजय निषाद, उपदेश उर्फ रॉकी, करन सिंह, गौरव कुमार, मनीष कश्यप और शिवम राघव उर्फ शक्तिमान को दबोचा। इनके पास से दो बुलेट समेत सात बाइक, एक स्कूटी, बाइक के पार्ट्स, पांच चाबियां और 2270 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों ने टीडीआई मॉल, क्राउन प्लाजा मॉल, हरे कृष्ण रिसॉर्ट और मुगल पुलिया सहित ताजगंज क्षेत्र से वाहन चोरी की छह वारदातें कबूली हैं। इनके खिलाफ ट्रांस यमुना और जीआरपी आगरा फोर्ट में भी मामले दर्ज हैं।