फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अग्निवीर आदेश पंचतत्व में विलीन, देशभक्ति के लगे नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। सीमा पर देश की रक्षा में जान न्यौछावर करने वाले नौहझील के गांव चांदपुर कलां के अग्निवीर आदेश कुमार (20) का शुक्रवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। पूर्व सूचना के आधार पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बाजना कट पर पहुंच गए। तिरंगे में लिपटे अग्निवीर के पार्थिव शरीर को देख लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। इसके बाद गांव में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि आदेश कुमार अक्टूबर 2024 में अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वह फिलहाल अरुणाचल प्रदेश में गुवाहाटी से 475 किलोमीटर दूर एक दुर्गम बॉर्डर पोस्ट पर तैनात थे। शहीद के पिता विजय कुमार, जो स्वयं सेना से सेवानिवृत्त हवलदार हैं और वर्तमान में हरियाणा पुलिस में सेवारत हैं, ने बताया कि उनका बेटा ऑक्सीजन की कमी और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पूरी मुस्तैदी से देश की सरहद की निगरानी कर रहा था।
अग्निवीर का पार्थिव शरीर जैसे ही पैतृक गांव पहुंचा, वैसे ही चीत्कार मच गई। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। चचेरे भाई पुष्पेंद्र उर्फ भोलू ने मुखाग्नि दी। इस दौरान विधायक राजेश चौधरी, एमएलसी योगेश नौहवार और पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा समेत कई लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें