फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगाबाद पर जाम लगाकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
‌किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
गोकुल बैराज से प्रभावित किसानों ने सोमवार को मुआवजे की मांग के लिए कलक्ट्रेट से हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। यहां प्रदर्शन कर रहे किसानों को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


किसानों ने रविवार को अचानक कलक्ट्रेट से आगरा-दिल्ली हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। यहां किसान सड़क पर बैठकर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसानों को काफी समझाया गया, लेकिन वे नहीं माने।

किसानों का कहना था कि प्रशासन ने मुआवजा देने के दौरान उनके पट्टों को खारिज कर दिया है। इससे वह मुआवजे से वंचित हो गए हैं। यहां पहुंचे भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद ने भी पुलिस अफसरों की मौजूदगी में किसानों को समझाया। तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या से डीएम को अवगत करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें