महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले बलदेव और राया ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने बलदेव ब्लाक परियोजना कार्यालय पर रविवार को हंगामा किया। पोषाहार लेकर आए ट्रक से पोषाहार नहीं उतरने दिया। सड़क पर जाम लगा दिया। ट्रक से पंजीरी के पैकेट निकालकर आग के हवाले कर दिए। अबैरनी चौराहे पर दो घंटे तक हंगामा होता रहा।
जिलाध्यक्ष शशिप्रभा के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर 2 सितंबर से धरना दिया जा रहा है। इस दौरान ललिता गौतम, शोभा शर्मा, रजनी, कौशल्या, सीमा, लक्ष्मी, मिथलेश, सावित्री, इंद्रा, मृदुला, मंजू, देवेंद्री, राधा, नीतू, बालमती, राधा शर्मा, मोनिका आदि उपस्थित रहीं।