परिक्रमा मार्ग स्थित द्वारिकाधाम, गुर्जर कालोनी, संत विहार और राधिका धाम के लोगों ने प्रशासन की ओर से मकानों की तोड़फोड़ करने के विरोध में पीड़ितों ने प्रशासन और एनजीटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने शीघ्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर समस्या बताने की मांग की है। पीड़ितों ने नारा दिया, यूपी में योगी की शान, ब्रज के संत परेशान।
संतों ने कहा कि जिन मकानों, आश्रमों को प्रशासन अब अवैध बता रहा है, उनका निर्माण 10 वर्ष पहले हुआ था, तब किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब अधिकारी नियम-कानून का हवाला देकर इन्हें तोड़ रहे हैं, जबकि हमारे पास मकान की रजिस्ट्रियां हैं।
भगवत विहार कालोनी निवासी भोला दुबे ने बताया कि यहां हमारे पुरखों की जमीन है। सैकड़ों वर्ष से इस पर काबिज हैं। प्रदर्शन करने वालों में स्वामी महानंद, जमुना दास, भोला दुबे, पवन जोशी, ललित दास, लोकेशानंद सरस्वती, सामंती, संतोष, गीता आदि शामिल थीं।