फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सौंख बिजलीघर पर जड़ा ताला

Fri, 27 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
‌बिजलीघर
विज्ञापन
आंधी और बारिश से बिगड़ी विद्युत व्यवस्था से देहात क्षेत्र में लोगों का हाल बेहाल है। शुक्रवार को सौंख और आसपास के गांवों के लोगों ने सौंख बिजलीघर पर ताला डाल दिया। संबंधित क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति ठप करा दी और मार्ग जाम कर दिया। विद्युत आपूर्ति के जल्द सुचारु करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


पिछले छह दिन से कस्बा सौंख और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। शुक्रवार को ग्रामीणों का सब्र खत्म हुआ और बड़ी संख्या में लोग सौंख बिजलीघर पर पहुंच गए। यहां कर्मचारियों का घेराव कर प्रदर्शन किया। सुनवाई के लिए जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो लोग और रोष में आ गए। ग्रामीणों ने बिजलीघर के अंदर घुसकर संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप करा दी। बिजलीघर के गेट पर ताला डाल दिया। 

बछगांव, अड्डा, पाली, मल्हू, नैनूपट्टी, अहमल, लोरिहा, तसिया, आजल, बोरपा, छिंगा का नगला, ओढ़म, श्योबा आदि गांवों से पहुंचे लोग गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। इस पर भी जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने सौंख-भरतपुर मार्ग पर पेड़ काटकर डाल जाम लगा दिया। डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। 
विज्ञापन


एक्सईएन देहात ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति जल्द सुचारु करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। धरना-प्रदर्शन में हेमराज सिंह कुंतल, उम्मेद सिंह, वीरी सिंह, रंधीर सिंह, अतर सिंह, श्यामवीर सिंह, भजन लाल, हरदम सिंह, मुकेश सिंह, यदुवीर सिंह, बृजेश सिंह, वृंदावन प्रधान, हरवीर सिंह, प्रदीप सिंह, दान सिंह, किशन सिंह, जीतू, गजेंद्र सिंह, गजनू सिंह, बबलू, आकाश सिंह, गीतम सिंह, भोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें