मथुरा। कोचिंग जा रही छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवक ने किशोरी के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के बाबा ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर के अंतापाड़ा की रहने वाली एक छात्रा कोचिंग के लिए जा रही थी।
आरोप है कि वाल्मीकि बस्ती निवासी युवक हरीश ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।