फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 डिग्री पर फिर पहुंचा पारा, हाहाकार

Sat, 21 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बाजारों में भी दिखने लगा है असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूरज के तल्ख तेवर लोगों का हाल बेहाल कर रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया। इस सीजन में पारा इस स्तर पर दूसरी बार पहुंचा है। गरमी के चलते लेाग घरों में कैद होकर रह गए हैं। दोपहर में तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही उमस ने लोगों को बेचैन कर दिया। दोपहर होते-होते गरमी ने मानो शहर में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया। लोग बेहद आवश्यक कार्य से ही घरों से बाहर निकले। 

तेज गरमी का असर कलक्ट्रेट में पहुंचने वाले फरियादियों की संख्या पर भी पड़ा। आम तौर पर यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में फरियादी पहुंचते है जो अब बमुश्किल 25 का आंकड़ा पार करते हैं। शुक्रवार को रात का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गरमी में ये बरतें सावधानी
- धूप में निकलने से पहले शरीर को पूरी तरह ढक कर निकलें। 
- घर से अधिक से अधिक पानी पीकर निकलें। 
- तेज धूप में शीतल पेय, आइसक्रीम का सेवन न करें। 
- घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें, मच्छरों को न पनपने दें। 
- उल्टी, दस्त होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें