फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी के दर्शन कर अपर्णा यादव ने 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत की कामना की

विज्ञापन
ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करती उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव।
विज्ञापन
वृंदावन। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा बिष्ट यादव बृहस्पतिवार को वृंदावन पहुंचीं। जहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधानपूर्वक दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन


अपर्णा यादव सबसे पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं, जहां सेवायत गोस्वामियों के सानिध्य में उन्होंने पूजन किया। इस दौरान वे काफी देर तक ठाकुरजी के विग्रह को निहारती रहीं और विश्व कल्याण की कामना की। दर्शन उपरांत सेवायतों ने उन्हें ठाकुरजी की प्रसादी और अंगवस्त्र भेंट किए।
मीडिया से बातचीत में अपर्णा ने कहा कि ब्रज धाम में आकर बांकेबिहारीजी के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है, क्योंकि भगवान उन्हीं को बुलाते हैं जिनके भाग्य में यह दिव्य अवसर लिखा होता है। उन्होंने बताया कि वे देश में अमन-चैन, सबके कल्याण और आगामी 2027 में भाजपा की प्रचंड विजय की कामना लेकर बांके बिहारी मंदिर पहुंची हैं।
विज्ञापन



एसआईआर पर बोलीं—समय सीमा बढ़ाना जरूरी

एसआईआर नीति को लेकर अपर्णा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इसकी समय सीमा बढ़ाना बेहद आवश्यक कदम है क्योंकि अनैतिक रूप से बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए ऐसी नीति महत्वपूर्ण है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि एसआईआर का विरोध वही लोग कर रहे हैं जो देशहित के बारे में नहीं सोचते। ऐसे लोग ही ईवीएम और विकास कार्यों पर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं, जो प्रदेश की सुरक्षा और शांति के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें