फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तीन दिन निकली धूप के बाद फिर बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
सुबह कोहरे के बाद धूप निकलते ही खिल उठे चेहरे
विज्ञापन
मथुरा। तीन दिन निकली धूप के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा 6 डिग्री लुढ़ककर 15 पर पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की बारिश के साथ तेजी से पारा लुढ़कने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही बादल होने के साथ हल्का कोहरा छाया रहा। दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूर्यदेव नजर आए, लेकिन राहत नहीं दे पाए। सुबह-शाम के समय ठिठुरन है। जिले के अधिकतर स्थानों पर बृहस्पतिवार रात 10 बजे से घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 7 डिग्री कम है।

वहीं, न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में दिन की बजाय रात अधिक सर्द महसूस की गई। शनिवार को तेजी के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही सर्द हवा के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद- फोटो : स्त्रोत- संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें