फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आतंकी हमले के बाद जम्मू के लिए ट्रेनों में हुए केवल 8 रिजर्वेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जम्मू के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू जाने वाले यात्रियों ने रिजर्वेशन कराने कम कर दिए। जंक्शन से बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे तक 8 यात्रियों ने ही जम्मू जाने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन कराया। हालांकि ये रिजर्वेशन मई के लिए कराए गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ग्रीष्मकालीन में जम्मू जाने वाले लोगों ने प्लान कैंसल करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि आतंकी हमले के बाद रिजर्वेशन कराने वालों की भी संख्या में गिरावट आई है। पहले जहां 45 से 50 रिजर्वेशन होते थे, वहीं अब बुधवार को केवल 8 ही लोगों ने रिजर्वेशन कराए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जम्मू जाने वाली झेलम एक्सप्रेस (11077), मालवा एक्सप्रेस (12919), स्वराज एक्सप्रेस (12471), अंडमान एक्सप्रेस (16031) और जम्मू तवी एक्सप्रेस जंक्शन से गुजरती है।
इसके अलावा जंक्शन से अलग-अलग शहरों में जाने वाली ट्रेनों के 80 से 100 रिजर्वेशन भी निरस्त हो रहे हैं। ट्रेनों की निगरानी रेलवे सुरक्षा बल कर रही है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जंक्शन से रिजर्वेशन अलग-अलग शहरों के ज्यादा बुक हो रहे हैं। जम्मू के खिड़की काउंटर से कम बुकिंग हुई है। इसके अलावा आईआरसीटीसी एप पर रिजर्वेशन बुक करने वाले की संख्या की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें