फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नजर उतारकर कराया गिरिराजजी को शयन

विज्ञापन
गिरिराजजी की नजर उतारते गिरिराजजी सेवक मंडल आगरा के भक्त। 
विज्ञापन
गोवर्धन। गिरिराजजी सेवक मंडल आगरा के भक्तों ने फूल बंगला और 56 भोग महोत्सव के उपरांत देर रात अनूठा उत्सव मनाया। गिरिराज प्रभु दर्शन देकर थक गए होंगे, इसी भाव से भक्तों ने सुगंधित इत्र से प्रभु की मालिश की और फिर उनकी नजर उतारी।
विज्ञापन

सोमवार को रात करीब 11 बजे कार्ष्णि आश्रम पर आयोजित गरुण ध्वज रथ पर सवार गिरिराजजी के 56 भोग महोत्सव समापन के बाद रात को अनूठा उत्सव मनाया। सेवक मंडल के अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर महेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल ने सुगंधित इत्र लगाकर प्रभु की मालिश की। प्रभु के चरण और श्रीअंगों को धीमे धीमे दबाकर देर रात में उन्हें शयन कराया गया। पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि हम कई सेवायत सेवा में लगे रहे, फिर भी हमें थकान हो गई। प्रभु तो अकेले ही भक्तों का दरबार लगाकर मनोकामना पूरी करते रहे हैं। प्रभु की थकान मिटाने के लिए ही यह आयोजन किया गया है।
शयन आरती से पूर्व रात्रिकालीन सेवा के अंतर्गत ठाकुर जी को चांदी के पात्र में दुग्ध का विशेष भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत कार्ष्णि महंत हरिओम बाबा ने भक्तों के साथ पांच ज्योतियों से नजर उतारकर प्रभु को सुलाया। इस दौरान आरएस गुप्ता, नितिन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, गौरव बंसल, योगेश बंसल, अभिषेक सिंघल, रजनीश गुप्ता, राकेश सिंघल सहित अनेक भक्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें