फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश अपनी हरकतों से बाज आए: महेंद्र प्रताप सिंह

विज्ञापन
बांग्लादेश के ​खिलाफ प्रदर्शन करते श्रीकृष्ण जन्मभूमि मु​क्ति न्यास के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
वृंदावन। बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचारों के विरोध में मंगलवार को वृंदावन में जगह जगह प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

चिंतामणि कुंज के सामने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आह्वान पर साधु-संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे जुल्म की कड़ी निंदा की। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा बांग्लादेश अपनी हरकतों से बाज आए। चिंतामणि कुंज के पीठाधीश्वर डॉक्टर आदित्यानंद जी महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं और उन्हें योजनाबद्ध तरीके से डराया-धमकाया जा रहा है। महामंडलेश्वर श्रीकृष्णानंद महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी ताकतें हिंदुओं को निशाना बना रही हैं। पद्मश्री लक्ष्मी गौतम ने कहा कि जब समाज की महिलाएं एकजुट होती हैं तब परिवर्तन निश्चित होता है। इस दौरान
चिंतामणि कुंज के पीठाधीश्वर डॉक्टर आदित्यानंद महाराज, पद्मश्री लक्ष्मी गौतम, साध्वी शकुंतला, हनुमान टेकरी के महंत दशरथदास महाराज, महामंडलेश्वर श्रीकृष्णानंद महाराज, संत श्यामानंद महाराज, श्यामसुंदर ब्रजवासी, इस्कॉन के बाबा बलरामदास महाराज, देवानंद महाराज, रामदास महाराज, कथावाचक अतुलकृष्ण शास्त्री, छवि वार्ष्णेय, राधा मोहन और डॉक्टर राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू की लगातार हो रही हत्या एवं हिंसा के विरोध में मंगलवार को भारतीय गोरक्षा सेवा समिति ने चुंगी चौराहा पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने बांग्लादेश के झंडे को पैरों में रखकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए गोरक्षकों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संयोजक शशांक शर्मा ने नेतृत्व करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं, मंदिरों में तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ हो रही बर्बरता को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें