फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: किशोर-किशोरी इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद मुंबई जाने से लिए घर भागे, जीआरपी ने ऐसे धर दबोचा

Wed, 02 Mar 2022 08:52 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा।

सार

किशोरी के पिता ने बताया कि किशोरी की अपहरण की रिपोर्ट हरी नगर थाने में दर्ज है। दोनों के परिजन को बुलाकर जीआरपी ने सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर दोनों एक दूसरे के सम्मोहन में ऐसे फंसे कि घर से भाग कर गृहस्थी बसाने का मन बना लिया। मुंबई जाने के लिए निकली दिल्ली की किशोरी और मेरठ के किशोर की गतिविधियां मथुरा जीआरपी के दरोगा की नजरों से नहीं बच सकीं। दोनों ने पहले गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में सच्चाई सामने आ गई और जीवन की पहली सीढ़ी पर बर्बादी होने से बच गई। दोनों शादी करना चाहते थे। जीआरपी ने दोनों को परिजन के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर मंगलवार की रात छावनी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा को चेकिंग के दौरान किशोर-किशोरी संदिग्ध हालत में घूमते मिले। उपनिरीक्षक ने जब उनसे पूछताछ की तो पहले खुद को बहन-भाई बताया। आधार कार्ड देखने पर दोनों अलग-अलग निकले तो शक और बढ़ गया। किशोर मेरठ का तो किशोरी हरी नगर थाना क्षेत्र दिल्ली की निकली। परिजन से बातचीत की तो जानकारी हुई कि दोनोें घर से भाग कर आए हैं ।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार ने बताया कि दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी और इसके बाद वह घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे। शक के आधार पर दोनों को उप निरीक्षक ने पकड़ा । किशोरी के पिता दिल्ली के सरकारी विभाग में और किशोर के पिता मेरठ में ऑटो चलाते हैं। इस दौरान वह यदि किसी गलत हाथों में पड़ जाते तो दोनों का जीवन बर्बाद हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें