फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 1978 के बाद अब कात्यायनी मंदिर में जगमोहन तक पहुंचीं यमुना

विज्ञापन
मथुरा। कात्यायनी मंदिर में पहुंचा बाढ़ का पानी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है। इसका सबसे बड़ा असर कात्यायनी देवी मंदिर पर पड़ा है, जहां मंदिर के पीछे की दीवार तोड़ते हुए पानी ऐतिहासिक जगमोहन तक पहुंच गया है। वहीं बांकेबिहारी मंदिर में दाऊजी तिराहा भी सोमवार को जलमग्न हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पहले 1978 में आई भीषण बाढ़ के दौरान भी मंदिर के जगमोहन तक पानी पहुंचा था। हालांकि इसके बाद 2010 और 2023 में भी बाढ़ आई थी, मगर जलस्तर इस हद तक नहीं पहुंच पाया था। बीती रात अचानक जलस्तर में बढ़ोतरी हुई और मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी पानी भर गया। मंदिर प्रबंधन ने बाढ़ को देखते हुए दो दिन के लिए मंदिर को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें