फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लेम कोर्ट की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
क्लेम कोर्ट की मांग को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। क्लेम कोर्ट को फैज-ए-आम कॉलेज परिसर से हटाने की मांग कर रहे अधिवक्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वसन दिया कि वह शुक्रवार को अधिवक्ताओं की मुलाकात डीएम से करवा कर इस मामले का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

विगत दिनों क्लेम कोर्ट को न्यायालय परिसर से काफी दूर फैज-ए-आम डिग्री कॉॅलेज परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया। जिसका क्लेम अधिवक्ताओं ने तीखा विरोध किया था। इसे लेकर क्लेम अधिवत्ता अभी तक काम पर वापस नहीं लौटे। उनके समर्थन में बार एसोसिएशन ने भी इस मुद्दे पर हड़ताल का ऐलान कर दिया है। बार एसाोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब क्लेम कोर्ट के लिए न्यायालय परिसर मेें ही स्थान है तो फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज में क्लेम कोर्ट बनाने का कोई औचित्य नहीं है।
इस मामले को लेकर बार एसोसिएशन ने ऐलान किया था कि बृहस्पतिवार को डीएम का घेराव करेंगे परंतु डीएम के मौजूद न होने पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट मनेाज कुमार सिंह को दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि वह शुक्रवार को डीएम से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की वार्ता कराएंगे। इस दौरान बार के अध्यक्ष सुशील शर्मा, सचिव सुनील चतुर्वेदी के अलावा क्लेम कोर्ट के अधिवक्तागण ओमवीर सारस्वत, पूर्व सचिव संतोश शर्मा, अजीत तेहरिया, भानु प्रताप सिंह, ब्रजेश शर्मा, पीके पचौरी, अशाोक सुमन, अजय चौधरी, राजेश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें