फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक बंदिश नहीं रोक पाएंगी कार सेवा : स्वामी सच्चिदानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मुक्ति के लिए 9 अगस्त को कार सेवा का ऐलान करने वाले चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज को अब गोविंद नगर थाने की आख्या पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में 20-20 हजार रुपये के दो जमानतियों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। स्वामी सच्चिदानंद महाराज को यह नोटिस 17 जुलाई को प्राप्त हुआ, जबकि नोटिस पर 13 जुलाई अंकित है। नोटिस मिलने के बाद स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद वह कार सेवा के संकल्प पर कायम हैं और यह सेवा अहिंसक तरीके से की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाथरस में जनसभा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर दिए गए बयान के बाद स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने 4 जुलाई को कार सेवा का ऐलान किया था। उन्होंने 9 अगस्त, अगस्त क्रांति दिवस पर मंदिर के पास बने विवादित गुंबद को हटाने की घोषणा की थी। उनके इस ऐलान के बाद देशभर के 13 अखाड़ों से जुड़े संतों और धर्मगुरुओं ने समर्थन किया है। मामला न्यायालयों में लंबित होने के कारण प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।
...........

प्रशासन हठधर्मिता पर उतर आया है। मुझे डराने के लिए लगातार नोटिस पर नोटिस बैक डेट के भेजे जा रहे हैं। हमने श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति का संकल्प लिया है। हम डरने वाले नही हैं। संकल्प पूरा करके रहेंगे। 100 करोड़ सनातनी मंदिर को मुक्त कराना चाहते हैं। जल्द ही अखाड़ा परिषद के संतों के साथ बड़ी बैठक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी सच्चिदानंद महाराज, चित्रगुप्त पीठाधीश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें