छाता। शासन स्तर से फार्मर रजिस्ट्री कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देशों के बावजूद कई गांवों में प्रगति बेहद धीमी पाई गई है। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के कृषि अनुभाग-5 लखनऊ द्वारा जारी पत्र के क्रम में जिलाधिकारी मथुरा ने शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
तहसीलदार सचिन पवार ने बताया कि कई गांवों की फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति शून्य बनी हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने 10 एवं 11 जनवरी को निर्धारित ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री कार्य कराए जाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। संबंधित कर्मचारियों को अपने-अपने तैनाती क्षेत्र में उपस्थित रहकर फार्मर रजिस्ट्री कार्य सुनिश्चित करने तथा प्रगति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। गांव पिसावा में तहसीलदार सचिन पवार की मौजूदगी में विशेष कैंप लगाकर 53 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई गई। संवाद