फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड नहीं तो पेंशन नहीं

Tue, 14 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
aadhar card
विज्ञापन
पेंशन के लिए सभी लाभार्थियों को अब आधार कार्ड देना अनिवार्य होगा। अन्यथा जिले के 60000 पेंशनभोगियों की पेंशन रोकी जा सकती है। मार्च माह में आने वाली किस्त बिना आधार कार्ड लिंक खातों में नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से 9000 दिव्यांग, 54000 वृद्ध और विधवाओं को पेंशन दी जाती है। पेंशन सभी पात्र लोगों के खाते में हर तीन माह बाद ट्रांसफर होती है। केंद्र सरकार ने हर पेंशन खाता धारक को अपना खाता आधार कार्ड से लिंक करने को कहा है। लेकिन, बताया गया है कि 60000 से अधिक पेंशनभोगियों ने आधार कार्ड जमा नहीं किए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद शंकर तिवारी के अनुसार आधार नंबर न होने पर मार्च माह में पेंशन मिलने में दिक्कत आ सकती है। 

दृष्टिहीन व बुजुर्गों के आधार कार्ड बनने में दिक्कत 
बैंक खाता संचालन के लिए आवश्यक किए जा रहे आधारकार्ड बनवाने के लिए दृष्टिहीन व बुजुर्ग परेशान हैं। वहीं आधारकार्ड बनाने का सेंटर चला रहे बलविंदर ने बताया कि आधारकार्ड बनाने के लिए दृष्टिहीनों की आंखों की पुतलियों के डीप प्रिंट, बुजुर्गों के थंब इंप्रेशन और फिंगर प्रिंट लेने में दिक्कत आ रही है। इस कारण इन लोगों के आधारकार्ड नहीं बन पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें