फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: त्योहारों पर चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें, यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं। जंक्शन सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों के अलावा 52 विशेष ट्रेनें बिहार, कोलकाता, हावड़ा, लखनऊ, उदयपुर, दिल्ली, जयपुर और भोपाल जैसे शहरों के लिए चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन



त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए चार ट्रेनों का संचालन क्षेत्र बढ़ाया गया है। नई दिल्ली–आगरा कैंट–नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14212/14211) को ग्वालियर तक 16 से 30 अक्तूबर तक बढ़ाया गया है। इटावा–आगरा कैंट मेमो (64625) और आगरा कैंट–झांसी मेमो (11808) को मथुरा तक विस्तार दिया गया है। साथ ही, जरूरत पड़ने पर विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए अतिरिक्त तैयारियां की गई हैं।

यात्रियों के लिए नई सुविधाएं
जंक्शन पर रोजाना औसतन 50 से 60 हजार यात्रियों की भीड़ रहती है। दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार पर संख्या में इजाफा हो जाता है। यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए जंक्शन पर 540 वर्गफीट का अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। जहां यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार आराम से कर सकेंगे। इसके साथ ही स्टेशन पर यात्री सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है। जो 24 घंटे यात्रियों को जानकारी और मदद प्रदान करेगा। वॉर रूम भी स्थापित किया गया है, जो सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी करेगा। स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल और वाणिज्यिक स्टाफ की तैनाती की गई है। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें