फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण संपूर्ण ब्रह्मांड के नायक: रवि किशन

Fri, 07 Aug 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्रवार शाम ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की अपनी आने वाली फिल्म की सफलता की कामना की।
विज्ञापन


इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक रूप से वृंदावन की महिमा अपरंपार है। हम तो नायक हैं, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण संपूर्ण ब्रह्मïांड के नायक हैं। वृंदावन उनकी क्रीड़ा स्थली है, यहां की मिट्टी में एक आकर्षण है, इसीलिए प्रभु की कृपा पाने के लिए वे खिंचे चले आते हैं।

उन्होंने कहा कि फिल्म क्षेत्र में कलाकार को हर दिन सीखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कई फिल्में आने वाली हैं जिनमें वे अलग-अलग किरदार निभाएंगे। उन्होंने बताया कि हाल में पूरी हुई भोजपुरी फिल्म की सफलता के लिए ठाकुर बांकेबिहारी से कामना करने आया हूं। इस अवसर पर गौरव शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें