फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन सीएचसी पर तैनात कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने संबंधित अधिकारियों को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था और पर्याप्त स्टाफ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पतालों में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की डीएचएस बैठक, जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इस दौरान सीडीओ ने गोवर्धन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें