फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घेवर के साथ तोल रहे डिब्बे का वजन, 10 दुकानदारों पर कार्रवाई

विज्ञापन
मथुरा। प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते बाट माप विभाग के अ​धिकारी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। बाट माप विभाग के नियमों को ताक पर रखने वाले 10 दुकानदारों के खिलाफ अधिकारियों ने कार्रवाई की है। ये दुकानदार 80 से 120 ग्राम तक की घटतोली कर रहे थे। अधिकारियों ने सभी का चालान किया है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने घटतौली करना शुरू कर दी है। इसी को देखते हुए जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी पवन यादव ने शुक्रवार को मिठाई के कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान करीब 25 प्रतिष्ठानों पर डिब्बों का वजन तौला। इसमें 10 दुकानदार ऐसे मिले तो घेवर व अन्य मिठाइयों के साथ डिब्बे का वजन तौल रहे थे। ग्राहक को 80 से 120 ग्राम मिठाई का चूना लगा रहे थे।
डिफेंस कॉलोनी स्थित लक्ष्मी स्वीट्स, जयगुरुदेव मंदिर के पास दशरथ मिष्ठान भंडार, नवादा चौराहा पर अग्रवाल मिष्ठान भंडार, टाउनशिप चौराहा स्थित ब्रजवासी स्वीट्स समेत 10 प्रतिष्ठान शामिल हैं। अधिकारियों ने इन दुकानदारों को चालान किया है। उन्होंने बताया है कि त्योहार को देखते हुए जिले में घटतौली के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। घटतौली मिलने पर कार्रवाई भी की जा रही है। इस दौरान निरीक्षक अखंड प्रताप सिंह, छाता निरीक्षक वीरेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें