फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पूर्व सैनिक करेंगे निगम की भूमि की हिफाजत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। निगम की जमीन को कब्जाने वाले भू-माफिया अतिक्रमणकर्ता तथा सड़क पर दोनों ओर के फुटपाथों को कब्जाने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसने वाला है। इन पर निगरानी और सरकारी भूमि की हिफाजत के लिए अब निगम पूर्व सैनिकों की टीम बनाने जा रहा है। इसमें एक पूर्व कर्नल तथा दस पूर्व सैनिक रहेंगे।
विज्ञापन

नगर में कई स्थानों पर माफिया ने सरकारी भूमि कब्जा रखा है। पुलिस बल न होने के कारण निगम अवैध कब्जा, अतिक्रमण तक नहीं हटवा पाता है। ऐसे हालात से निबटने के लिए निगम की ओर से प्रवर्तन दल का गठन किया जा रहा है।
अभी तक निगम अधिकारी आवश्यकता पड़ने पर यहां तैनात होमगार्ड को साथ ले जाते थे, लेकिन अब वह प्रवर्तन दल के साथ कार्रवाई किया करेंगे। फिलहाल निगम अधिकारियों ने एक पूर्व कर्नल का चयन कर लिया है। उनके द्वारा अब 10 पूर्व सैनिकों की भर्ती और की जा रही है।
विज्ञापन

जल्द ही प्रवर्तन दल मिलेगा
निगम को जल्द ही पूर्व सैनिकों से गठित प्रवर्तन दल मिलेगा। इसमें एक कर्नल तथा अन्य पूर्व सैनिकों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर हम होमगार्ड का भी प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

- रविन्द्र कुमार मांदड़, नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें