फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी भट्ठों पर चली जेसीबी

Thu, 14 Jan 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठों पर कच्ची ईंट के स्टॉक को ध्वस्त करने के लिए नौहझील क्षेत्र में दूसरे दिन भी प्रशासन ने अभियान चलाया।
विज्ञापन

गुरुवार को नौशेरपुर रोड स्थित बीआरएस ईंट भट्ठा, फौजी ईंट भट्ठा, एमबीएस ईंट भट्ठा सहित कई अन्य भट्ठों पर कच्ची ईंट जेसीबी से ध्वस्त की र्गइं। कार्रवाई के दौरान भट्ठा मालिक भी बेबस नजर आए।

खनन अधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया कि बिना अनुमति के किसी भी ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम अंजनी कुमार ने कहा है कि अभी दर्जनों ईंट भट्ठों पर कच्ची ईंटों का स्टॉक होने की जानकारी मिली है। शीघ्र ही वहां भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान सीओ जनक सिंह पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और अग्निशमन के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


इधर भट्ठों पर पिछले दो दिन से हो रही कार्रवाई से भट्ठास्वामियों में रोष है। उनका कहना है कि एक भट्ठे के संचालन के लिए डेढ़ से दो करोड़ रुपये की आवश्यकता होती है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से लेबर बुलाई जा चुकी है। उस पर भी लाखों रुपये का खर्च आया है। बिना काम के लेबर को खर्चा देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में अगर वर्ष भर भट्ठा बंद रहा तो व्यवसायी पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। जिला ईंट भट्ठा एसोसिएशन के महामंत्री भानु वार्ष्णेंय, संरक्षक राजकु मार मामा, विनोद अग्रवाल, शीलेन्द्र चौधरी, रामवीर फौजदार आदि ने रोष प्रकट किया है।
      

प्रदेश सरकार को भट्ठा व्यवसायियों के हितों को देखते हुए शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। अन्यथा भट्ठा व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो जाएगा।

सुधीर प्रधान
अध्यक्ष, जिला ईंट भट्ठा एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें