फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी के पास से अलग-अलग बैंक खातों की डिटेल के साथ-साथ फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिल हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में 3 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि सूचना मिली थी, गांठौली-देवसेरस मार्ग पर साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों से ठगी करने वाला एक संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में युवक से आधार कार्ड मांगा तो रमेश पुत्र श्यामवीर निवासी मुरसान हाथरस के नाम पर जारी कार्ड मिला, जिसपर आरोपी का फोटो लगा था। जांच में सामने आया कि उसके पास अलग-अलग नाम से फर्जी आधार कार्ड हैं।
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सत्तार पुत्र फजर खान निवासी ग्राम नगला अकातिया, थाना गोवर्धन बताया। आरोपी के अलग-अलग बैंकों में कई खाते हैं। कई मोबाइल सिम भी आरोपी से जब्त किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने उमेश सैनी से 51 लाख 75 हजार रुपये, अहतसाम अहमद अंसारी से करीब 3 करोड़ रुपये और जयेश भाई रावल से 6 लाख रुपये की साइबर ठगी का आरोप स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें