फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: थाने में हंगामा करने वाले आरोपियों की वीडियो से पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। खनन के आरोपियों को पकड़े जाने के बाद बरसाना थाने में हंगामा करने वालों की पुलिस ने वीडियो से पहचान कर ली है। इनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

बीती बृहस्पतिवार रात पुलिस को कमई और करहला के बीच स्थित गोशाला के पास जेसीबी से मिट्टी के अवैध खनन और ट्रैक्टरों से उसकी ढुलाई की सूचना मिली थी। उपनिरीक्षक मदन सिंह ने मौके पर खनन अधिकारी के साथ पहुंचकर खनन कार्य को रुकवाया और एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को कब्जे में कर सीज कर दिया था। आरोप है इस दौरान कमई निवासी सूरजपाल और लखन सिंह ने कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस के साथ अभद्रता की थी।
पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। सूचना पर कैबिनेट मंत्री के भतीजे व प्रतिनिधि नरदेव चौधरी बरसाना थाने पहुंच गए। उन्होंने समर्थकों के साथ थाने में हंगामा किया और आरोपियों को थाने से छुड़ा ले गए थे। दूसरे दिन पुलिस ने सूरज पाल को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि वीडियो के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें