फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गोविंदनगर पुलिस ने वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को रविवार दोपहर जयसिंहपुरा चौराहे पर वृंदावन रोड की गली से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुल्फान और राजा (22) के रूप में हुई है। दोनों राधेश्याम कॉलोनी, रेलवे लाइन, थाना गोविंदनगर, मथुरा के निवासी हैं। इनके खिलाफ गोविंदनगर थाने में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और धमकी देने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धाराओं में बदलाव करते हुए सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। सीओ सिटी ने बताया है आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें