फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रीराम मंदिर के बाद मथुरा के इस मंदिर में घोटाले का आरोप, संत ने CM को लिखा खून से पत्र; CBI जांच की मांग

Wed, 17 Jun 2026 07:51 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में हुए गबन के बीच मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भी घोटाले का आरोप लगा है। इसको लेकर संत ने सीएम को खून से पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
दिनेश फलाहारी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में हुए गबन के बाद दिनेश फलाहारी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर चढ़ावे की भी सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


फलाहारी महाराज ने पत्र में कहा है कि मंदिर के दानपात्र खोलते समय जानबूझकर सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं, ताकि भक्तों द्वारा दिए गए दान को खुर्द-बुर्द किया जा सके। दावा किया कि कभी स्कूटर से आने वाले मंदिर के कर्मचारी आज आलीशान कोठियों और लग्जरी गाड़ियों के मालिक बन चुके हैं। इन कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बेहिसाब बेनामी संपत्तियां खरीदी हैं।

ये भी पढ़ें-आगरा में बड़ा हादसा: जर्मर मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर बच्चे समेत दो की माैत; एक की हालत गंभीर
विज्ञापन

 
विज्ञापन

महाराज ने मांग की है कि मंदिर से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों की संपत्ति की सीबीआई जांच कराई जाए। चेतावनी दी कि यदि इसकी निष्पक्ष सीबीआई जांच नहीं कराई गई तो वह इलाहाबाद हाईकोर्ट जाएंगे। 

ये भी पढ़ें-आगरा में बड़ा हादसा: जर्मर मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर बच्चे समेत दो की माैत; एक की हालत गंभीर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें