फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर दूसरे दिन भी टकराए वाहन

Sat, 03 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर छह से अधिक वाहन टकरा गए। 12 लोग घायल हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार रात सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन-87 के निकट नोएडा से आगरा की ओर से भूसा लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली कोहरे के कारण दृश्यता में कमी के चलते स्कार्पियो से टकरा गई। पीछे आ रही रोडवेज बस भी इनसे टकराई, एक और वाहन पीछे से इन वाहनों में टकराया। हादसे में नेत्रपाल सिंह और खेमचंद्र निवासी चांदहट पलवल सहित छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


कोहरे में दूसरा हादसा सुरीर क्षेत्र में ही माइल स्टोन-82 के निकट हुआ। गुरुवार रात आगरा से नोएडा की ओर जा रही फॉर्च्यूनर कार एचआर 05 एटी 0055 कोहरे में दिखाई न देने पर आगे चल रही स्विफ्ट कार यूपी 16 बीटी 6100 से टकरा गई। हादसे में अरविंद सिंह, सुमन सिंह और विनीता देवी निवासी कासना जनपद गौतम बुद्धनगर सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें