फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी कार, चालक घायल

विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर ट्रक के पिछले हिस्से में फंसी कार। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को माइल स्टोन 110 के पास आगे चल रहे ट्रक से एक कार पीछे टकरा गई। इसके बाद वह ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई। इस दौरान कार करीब पांच किमी तक घिसटती रही। बाद में हाईवे पर तैनात पीआवी ने किसी तरह ट्रक को माइल स्टोन 105 रोका और घायल को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भेजवाया।इस दौरान चालक ट्रक छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुधीर बक्शी पुत्र अशोक बक्शी (निवासी शिव शक्ति अपार्टमेंट मेहरौली दिल्ली) अपनी कार से आगरा से नोएडा जा रहे थे। जब वह एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 110 पहुंचे तभी आगे चल रहे एक ट्रक से उसकी कार टकरा गई। साथ ही ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई। इसकी जानकारी ट्रक चालक को नहीं हो सकी। इससे वह ट्रक को करीब पांच किलोमीटर तक लेकर चला गया। इस दौरान कार भी उसके साथ घिसटती रही। इसके कारण कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना किसी वाहन चालक ने पीआरवी को दी। इसके बाद पीआरवी पुलिस ने ट्रक का पीछा कर माइल स्टोन 105 पर रोका। इस दौरान मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भेजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें