फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-दिल्ली हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों में जोरदार भिड़ंत; 12 से अधिक यात्री घायल

Sat, 25 Apr 2026 12:13 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर बस, टेम्पो और बोलेरो की भीषण टक्कर में दर्जनों यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र में एनएच-19 पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे हरियाणा रोडवेज बस, टेम्पो और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि रोडवेज बस और टेम्पो के चालक गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आगरा से गुड़गांव जा रही हरियाणा रोडवेज बस तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान बरारी फ्लाईओवर फुट ब्रिज के पास उसने सड़क किनारे चल रहे टेम्पो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेम्पो कई पलटी खाकर सड़क पर पलट गया और बस की चपेट में आकर वहां चल रही बोलेरो गाड़ी से भी टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बस और टेम्पो चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। कई अन्य सवारियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना रिफाइनरी पुलिस, एसडीएम सदर और क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और आगरा-दिल्ली हाइवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें