मथुरा। मथुरा-भरतपुर मार्ग के तारसी चौराहे पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा और दूसरी बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और डंपर चालक को पकड़ लिया।
कोसीकलां के गांव अजीजपुर निवासी परवेंद्र (30) पुत्र गंगाराम चाचा चरण सिंह पुत्र लेखी सिंह निवासी अजीजपुर के साथ भरतपुर से गांव बाइक से लौट रहा था। थाना हाईवे के गांव तारसी चौराहे पर पहुंचा ही था कि पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। बराबर में चल रही दूसरी बाइक सवार दो दोस्त भी चपेट में आ गए। मौके पर ही परवेंद्र की मौत हो गई, वहीं चाचा और दूसरी बाइक सवार दो दोस्त वीरेंद्र सिंह पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी मुंडेसी, रोहित पुत्र रामचरण निवासी कोटा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।