मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : MATHURA
टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार दो कारें ओवरटेक करने के चक्कर में आपस में टकरा गईं और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे रोड पर पहुंच गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों, एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी व पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला। दोनों कारों में सवार चार लोग घायल हो गए।
जगदीप पुत्र निहाल सिंह निवासी महरोली दिल्ली पत्नी रेखा व भांजे करन के साथ कार से रविवार की सुबह ससुराल मथुरा के लिए यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए आ रहे थे। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 85 गांव नगला फोंदा के समीप पीछे नोएडा की तरफ से आ रहे कार सवार हरीश निवासी आनंद विहार दिल्ली की कार ओवरटेक के चक्कर में आगे चल रही कार से टकरा गई। दोनों कारें डिवाइडर को तोड़ते हुए आगरा साइड सड़क पर पहुंच गईं। गनीमत रही कि पलटी नहीं अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दोनों कारों में सवार महिला सहित चार लोगों के मामूली चोटें आईं। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। क्रेन की मदद से दोनों को हटवाकर रास्ता साफ कराया।