फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान के संचालक को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
मथुरा। सड़क दुर्घटना में मृत दाऊदयाल शर्मा फाइल फोटो। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। मंडी चौराहे के निकट रविवार की सुबह नई स्कूटी से जा रहे एक शिक्षण संस्थान के संचालक को ट्रक ने रौंद दिया, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भाग गया। पुत्र ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताते हैं कि संचालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब दस बजे ममता ग्रुप ऑफ एजूकेशन के संचालक राधिका विहार निवासी दाऊदयाल शर्मा (55) नई स्कूटी से रिफाइनरी की तरफ जा रहे थे। उनके साथ उनके दोस्त फूलचंद पाराशर निवासी मानस नगर भी मौजूद थे। जैसे ही वह बीएसए लिंक रोड के निकट पहुंचे दिल्ली की ओर से आते ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दाऊदयाल सड़क पर गिर गए और ट्रक के पहिये की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फूलचंद बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही परिजन तथा कृष्णा नगर चौकी प्रभारी त्रिपुरारी कौशिक पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुत्र उमेश दीक्षित ने बताया कि पिता घर से किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। कृष्णानगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रक को कुछ आगे जाकर कब्जे में ले लिया, चालक फरार हो गया। रिपोर्ट दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें