फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोर की मौत से गुस्साए ग्रामीण, लगाया जाम

विज्ञापन
बरसाना क्षेत्र में एक्सीडेंट के बाद जाम लगाते लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बरसाना। बरसाना के गांव आजनौंख में कार ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर छाता-बरसाना मार्ग पर जाम लगा कर मुआवजे की मांग की। सीओ गोवर्धन के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

थाना बरसाना के गांव आजनौंख निवासी भगवान सिंह का 15 साल का बेटा विष्णु साइकिल से खेत पर जा रहा था। छाता बरसाना रोड पर कार ने उसे रौद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को छोड़कर भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने छाता-बरसाना रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों की मांग थी कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर बने और आरोपी कार चालक पर कार्रवाई की जाए। सूचना पर बरसाना, गोवर्धन, छाता और कोसीकलां पुलिस भी पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश लेकिन वह नहीं माने। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे सीओ गोवर्धन वरुण कुमार ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि कार को कब्जे में लेकर आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें