फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। बलदेव रोड पर शनिवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथ ही उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वे दोनों बहन के यहां से घर लौट रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

नगला लोका थाना बलदेव निवासी जितेंद्र (18 वर्ष) पुत्र राजवीर सिंह अपने बड़े भाई अजय कुमार (22 वर्ष) के साथ शुक्रवार को बाइक से बहन की सुसराल टैंटीगांव गए थे। दोनों भाई रात को शनिवार को बाइक से गांव नगला लोका लौट रहे थे। जब वे राया बलदेव रोड पर हवेली गांव के निकट पहुंचे तभी उन्हें एक ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अजय घायल हो गया। इस दौरान चालक ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें