फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राया में दो दुर्घटनाएं, तीन की मौत 

Fri, 08 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना राया क्षेत्र में हाथरस और सादाबाद रोड पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हाथरस के सादाबाद कोतवाली के गांव मोतीगढ़ी निवासी जितेन्द्र कुमार (28) पुत्र महाराम सिंह लोडर मैक्स जीप चलाते थे। हाथरस के थाना सासनी के गांव नगला रतना निवासी उपेन्द्र कुशवाहा पुत्र नौहबत सिंह सब्जी की खेती करते थे। गुरुवार की रात उपेन्द्र सब्जी को जितेन्द्र कुमार की मैक्स जीप में लादकर मथुरा सब्जी मंडी बेचने आ रहे थे।

रात करीब दो बजे थाना राया क्षेत्र में बिचपुरी चौकी से पहले सौनाई के पास राया-हाथरस रोड पर मैक्स जीप को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जितेन्द्र और उपेन्द्र कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


दूसरी घटना गुरुवार रात दो बजे के करीब ही राया-सादाबाद रोड पर गांव सारस के निकट हुई। थाना नौहझील के गांव जटपुरा निवासी जयप्रकाश सिंह (28) अपने मामा कुबेशा के साथ एक शादी में शामिल होने के बाद बाइक पर गांव जटपुरा लौट रहे थे। गांव सारस के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान जयप्रकाश ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


हाईवे पर हादसे में घायल 
हाईवे पर गौंहारी के निकट शुक्रवार को टेंपो में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालकर छीतरिया पुत्र मेघ सिंह निवासी सिकंदरा, आगरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें