फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे छात्र

Fri, 10 Jul 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
होलीगेट प्राथमिक विद्यालय की जर्जर इमारत का छज्जा शुक्रवार को गिर गया। उस समय अध्यापक और बच्चे इमारत के अंदर थे, जल्दी से सभी बाहर निकले।
विज्ञापन


भगवती रोड पर स्थित इस विद्यालय का भवन जर्जर हाल में है। शुक्रवार की सुबह जब विद्यालय में बच्चे पढ़ रहे थे तभी छज्जा गिर गया। बच्चों और अध्यापकों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक सैयद सलयुद्दीन ने बताया कि इमारत बेहद जर्जर है। हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे। वे इस बारे में कई बार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन आज तक इस बाबत कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें