मथुरा की छाता तहसील में बृहस्पतिवार को न्यायिक कोर्ट अधिकारियों के चैंबर की छत का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। तेज आवाज के साथ छत का हिस्सा गिरने पर कोर्ट के बाहर खड़े न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। छत
गिरने से कार्यालय में कार्य करने वाली कर्मचारी भयभीत हो गए।