फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एसी कोच में घुसे चोर, यात्रियों का सामान किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पटना से कोटा जाने वाली ट्रेन (13239) में चोरों ने शनिवार तड़के एसी कोच को निशाना बनाया। चोरों ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन से ट्रेन के निकलते ही अपने कार्य को अंजाम देते हुए यात्रियों का सामान चोरी कर लिया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के जेवरात, मोबाइल फोन, रुपये और कपड़े चोरी कर लिए। पीड़ित यात्रियों ने मथुरा जीआरपी थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

शहर की महाविद्या काॅलोनी निवासी सूरज झा अपनी पत्नी साहिल के साथ पटना-कोटा एक्सप्रेस के बी-2 कोच की सीट संख्या 34 व 35 पर सफर कर रहे थे। सूरज ने बताया कि वह पटना में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर मथुरा लौट रहे थे। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से जब ट्रेन चली तब किसी ने उनकी पत्नी के बैग से सोने के झुमके, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी व दुर्गा मां का लाॅकेट निकाल लिया। बैग में रखे जरूरी कागजों को चोर वहीं कोच में फेंक गए। इसकी शिकायत उन्होंने कोच अटेंडेंट से की।
उन्होंने बताया कि चोरी की घटना तड़के साढ़े चार बजे हुई। ट्रेन जब मथुरा जंक्शन पहुंची तो उन्होंने जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के जिला वर्धमान निवासी अमलेन्द्रु शाह अपनी पत्नी श्रवनी शाह के साथ पटना एक्सप्रेस में लखनऊ से मथुरा आने के लिए सवार हुए थे। ट्रेन जब कानपुर स्टेशन पहुंची तो अमलेन्द्रु ने सामान चेक किया तो पता चला कि उनकी पत्नी का हैंड बैग व पिट्ठू बैग गायब है। बैग में रखी 4000 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, नए कपड़े, जरूरी कागजात व अन्य सामान गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन


पटना कोटा एक्सप्रेस में चोरी की घटनाएं कानपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के लिए कानपुर जीआरपी भेजा जाएगा।

- यादराम सिंह, थाना प्रभारी जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें