फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को कर्तव्य बोध कराना जरूरी

Sun, 11 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रमणरेती मार्ग स्थित फोगला आश्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो दिवसीय प्राध्यापक वर्ग का रविवार को समापन हो गया। समापन सत्र में वक्ताओं ने भारतीय शिक्षा पद्धति में बदलाव की वकालत करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सामाजिक और राष्ट्रवादी सरोकारों से जोड़ने पर बल दिया।
विज्ञापन

एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को भी पूर्ण निष्ठा और लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। जब हम यह बात अपने विद्यार्थियों को समझा पाने में सफल हो जाएंगे तब हमारा भारत पुन: विश्वगुरु के रूप में संसार में प्रतिष्ठापित हो जाएगा। एबीवीपी की महिला समन्वयक गीता ताई मुंडे ने कहा कि आज विद्यार्थियों को जागरूक करने की जरूरत है। शिक्षा के साथ उन्हें राष्ट्र और समाज के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराना परमावश्यक है। विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति, परंपराओं, संस्कारों की भावना जाग्रत करने से देश का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि देश में नई विचारधारा और प्राचीन परंपराओं को परस्पर मिलाकर हमें अपने बच्चों के कल के स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करने का प्रयास सामूहिक रूप से करना चाहिए।

ब्रज प्रांत संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेशचंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि आज देश का युवा और विद्यार्थी पहले से कहीं अधिक सजग है। आज का विद्यार्थी शिक्षा के साथ राष्ट्र और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों की मनोधारणा समझकर उसे सही दिशा में ले जाने का कार्य ईमानदारी से करना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आम्बेकर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. कैलाश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिरंजन अकेला, उप्र प्रदेशाध्यक्ष प्रभाष्कर रॉय, प्रदेशमंत्री यशवंत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. टीपी सिंह, प्रदेश संगठनमंत्री दीपक ऋषि, सह संगठनमंत्री केएन रघुनंदन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशांक शर्मा, श्रीनिवास, लक्ष्मण, प्रो. मिलिंद मराठे, डा. संजय शर्मा, ममता यादव, धर्मपाल आदि उपस्थित थे।

भटकाववादी ताकतों की ओर आकर्षित होते युवाओं को रोकेगी एबीवीपी
वृंदावन। विश्व में जेहाद के नाम पर युवाओं को भड़काने वाले भटकाववादी ताकतों से युवाओं को बचाने के लिए अब एबीवीपी देश भर में जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को जागृत करेगी। एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश ठाकुर ने कहा कि आज विश्व में ही नहीं भारत में भी कुछ पड़ोसी देशों की भटकाववादी ताकतें विभिन्न माध्यमों से विद्यार्थी और युवाओं को धर्म, संप्रदाय आदि के नाम पर भड़काने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में अब एबीवीपी युवाओं को शिक्षा के साथ उन्हें अपनी संस्कृति, धर्म और भाईचारे का पाठ पढ़ाते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति उनके दायित्वों का बोध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें