फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सरल पेपर पर भारी पड़ी गैरहाजिरी, टीजीटी में कटऑफ पर संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (टीजीटी) में अभ्यर्थियों की उपस्थिति बेहद कम रही। बुधवार को जिले के 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा में 70 फीसदी से ज्यादा परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दो पालियों में कुल 11,221 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से सिर्फ 3,111 ही परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से जारी आंकड़ों के अनुसार पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हुई। इसमें 5,652 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से केवल 1,461 उपस्थित हुए, जबकि 4,191 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली का उपस्थिति प्रतिशत मात्र 25.84 रहा। जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक हुई। इसमें 5,569 पंजीकृत में से 1,650 अभ्यर्थी पहुंचे और 3,919 अनुपस्थित रहे। इसमें 29.62 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा वस्तुनिष्ठ आधारित थी। ओएमआर शीट पर दो घंटे में 125 सवाल हल करने थे। हर सवाल चार अंक का था। अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही केंद्र में प्रवेश मिला। परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान बताया।

आगरा से परीक्षा देने आईं अभ्यर्थी रूही ने बताया कि पेपर काफी सरल था। ज्यादातर फॉर्मूला आधारित 10वीं और 12वीं कक्षा के स्तर के सवाल पूछे गए थे। कासगंज से आए अभ्यर्थी जानकी प्रसाद ने बताया कि पेपर का स्तर ठीक था। अन्य वर्षों की अपेक्षा पेपर सरल था। अभ्यर्थियों का कहना है कि पेपर टीजीटी स्तर का नहीं लग रहा था। ऐसे में कटऑफ को लेकर असमंजस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें