फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आग से फर्नीचर के गोदाम में पांच लाख का सामान जला

विज्ञापन
मथुरा। फर्नीचर के गोदाम में लगी आग। - फोटो : mathura
विज्ञापन
राया (मथुरा)। कस्बे की भट्टा काॅलोनी में बुधवार दोपहर फर्नीचर के गोदाम में आग लग गयी। भीषण अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी।
विज्ञापन

काॅलोनी में मोहल्ला पठान पाड़ा निवासी शौहिल खान का फर्नीचर का गोदाम है। हर रोज की तरह से शौहिल खान, इमरान, वसीम आदि के साथ फर्नीचर बनाने का काम रहे थे। दोपहर 12 बजे करीब बिजली के खंभे से तार टूट कर थ्रिनर केमिकल के ड्रम पर गिर गया। इससे एकाएक आग फैली गयी। आनन-फानन में लोग आग बुझाने में जुट गए। लपटें देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, राकेश बंसल, सरबन अहमद, आस मोहम्मद आदि लोग मौके पर पहुंच गए। बिजली सप्लाई को बंद कराया गया। करीब एक घंटे बाद दो दमकल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। शौहिल ने बताया कि आग में केमिकल के एक दर्जन ड्रम और फर्नीचर का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

इधर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक पाराशर ने कहा कि कस्बे और देहात क्षेत्र में आग बुझाने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं। मथुरा और मांट से दमकल आने में एक घंटा से अधिक समय लग जाता है। प्रशासन ने कुछ समय के लिए यहां दमकल की व्यवस्था की थी, लेकिन वह भी हटा ली। सुरक्षा की दृष्टि से राया में दमकल की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें