मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर गेहूं में रखने वाली दवा खाने से युवती की हालत खराब हो गई। परिजन को जानकारी हुई तो उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के बाद युवती ने दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के नगला पूरना निवासी रामकिशन ने बताया कि उनकी बेटी दीपा (18) ने सोमवार को गेहूं में रखने वाली दवा खा ली। इससे उसकी हालत खराब हुई तो अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी बेटी को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन देर शाम उसकी मौत हो गई।
सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि मामला विषाक्त खाकर मौत का था, इसलिए पोस्टमार्टम आवश्यक था। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, यदि कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।